उत्तराखंड में कल सीएम धामी जायेंगे पार्वती सरोवर, आदि कैलाश के पास पार्वती सरोवर के किनारे करेंगे योग…..
देहरादून: आज दोपहर बाद सीएम धामी पिथौरागढ़ के लिए होंगे रवाना। शाम 4 बजे नाबी में सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, और जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक। नाबी में स्थानीय ग्रामीणों के साथ करेंगे बातचीत, सरकार की योजनाओं का लेंगे फीड बैक। कल सीएम धामी यही से जायेंगे पार्वती सरोवर।
आदि कैलाश के पास पार्वती सरोवर के किनारे करेंगे योग। प्रदेश में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर आयुष विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ के मुख्य कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
प्रदेश में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चारों धाम व मानसखंड मंदिर श्रृखंला के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर आयुष विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके अनुसार मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाए। इसके साथ ही चारों धाम, मानसखंड मंदिर श्रृखंला, सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम होंगे। इन जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री व सरकार में दायित्वधारी शामिल होंगे। जिलाधिकारी कार्यक्रम स्थल व समय को लेकर निर्णय लेंगे।
साथ ही ब्लाक स्तर पर भी योगदिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपर सचिव आयुष विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सभी जिलों को योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे युवती क़ी गला काटकर हत्या से फैली दहशत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्ज़े मे, पुलिस के आला अधिकारियो ने मौके का किया मुआयना, युवती क़ी हत्या कर शव को कुड़े के ढेर मे फैका गया है वारदात को कही और दिया गया है अंजाम -एसपी सिटी देहरादून !
देवबन्द पुलिस ने गोदाम से गैस सिलेंडर चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,, अब पुलिस आरोपी क़ी निशानदेही पर सिलेंडर बरामद करने का कर रही प्रयास.!