राजधानी में आज का ट्रैफिक प्लान :श्री झण्डा जी मेला 2024 नगर परिक्रमा का ये है रुट, देखकर निकलें……
देहरादून: दिनांक 01.04.2024 को श्री झण्डा जी मेला 2024 नगर परिक्रमा का रुटः-
दरबार साहिब परिसर से प्रारम्भ होकर – सहारनपुर चौक –कांवली रोड़- SGRR बिंदाल तिलक रोड़- बिंदाल कट- घंटाघर- पल्टन बाजार – लक्खीबाग- सहारनपुर चौक- बॉम्बे बाग- समाधी स्थल – वापस सहारनपुर चौक – दरबार साहिब ।
नगर परिक्रमा कार्यक्रम के दृष्टिगत डायवर्ट प्लान निम्नवत रहेगाः-
1. नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुँचने पर कांवली रोड़ से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी यातायात नही आयेगा, बल्लीवाला से आने वाले यातायात को बल्लूपुर / जीएमएस रोड़ व लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले यातायात को पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा ।
2. सहारनपुर चौक से कोई भी ट्रैफिक कांवली रोड़ व झंडा साहिब की ओर नही भेजा जायेगा।
3. नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा कांवली रोड़ से खुड़बुड़ा मौहल्ला प्रवेश करने पर यातायात सामान्य किया जायेगा ।
4. नगर परिक्रमा के दरबार साहिब से चलने पर व दर्शनी गेट पहुँचने से पूर्व गऊघाट पर स्थित कट को खोला जायेगा व रेलवे गेट से सहारनपुर रोड़ की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया जायेगा।
5. दर्शनी गेट पर अगला हिस्सा पहुँचने से पूर्व ही सारा ट्रैफिक सहारनपुर चौक से कांवली रोड की ओर जायेगा।
6. नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक पार करने पर सहारनपुर चौक से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।


More Stories
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी मे जुटा जिला प्रशासन,रिस्पना नदी नहीं बनेगी कूड़ाघर, रिस्पना के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त; महापौर संग ग्राउण्ड जीरो पर पंहुचे डीएम एवं मुख्य नगर आयुक्त* *शहर में नदी-नालों की सफाई युद्धस्तर पर संचालित; डीएम उतरे मैदान में* *नदियों के सफाई अभियान में जुटा प्रशासन, 12 जेसीबी और 15 डम्परों से चल रहा सफाई अभियान.!
एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा बना जनआंदोलन,कीर्तिनगर एवं मुनि की रेती क्षेत्र में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, नागरिकों व युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ.!
मसूरी की वादियों में मातम, शादी के सात महीने बाद ही उजड़ गई खुशियों की दुनिया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत से उठे कई सवाल धनोल्टी मार्ग के होमस्टे में मिला नवविवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की.!