जनता को कुछ राहत: 1 अप्रैल, महंगाई से राहत, 32 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर…..
दिल्ली: एक अप्रैल आम जनता के लिए महंगाई से राहत लेकर आया है। सरकार की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। नई कटौती के बाद 19 किलोवाले एलपीजी सिलेंडर के दाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30.50 रुपये, मुंबई में 31.50 रुपये, चेन्नई में 30.50 रुपये और कोलकाता में 32 रुपये कम हो गए हैं।बता दें, सरकार की ओर से हर महीने की शुरुआत में समीक्षा के बाद गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी किए जाते हैं।
क्या है नया कमर्शियल गैस सिलेंडर का दम।
कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट 1764.50 रुपये हो गया है। पहले ये 1795 रुपये था। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम कम होकर 1930 रुपये हो गया है। वहीं, मुंबई और कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1717.50 रुपये और 1879 रुपये हो गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव।
ये कटौती केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए है। सरकार की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के साथ देश के अन्य छोटे और बड़े शहरों में घेरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं।


More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी