उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को फिर से खोलने के हुए आदेश…….
देहरादून: उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को फिर से खोलने के हुए आदेश।
1 जून से ऋषिकेश और हरिद्वार ने ऑफलाइन होंगे रजिस्ट्रेशन।
1500 हरिद्वार और 1500 ऋषिकेश में होंगे रोजाना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल आईजी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्रा प्रबंधन देखने के बाद लिया निर्णय। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी होंगे शुरू।
*हरिद्वार एवं ऋषिकेश से शनिवार से फिर शुरू होंगे ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन*
*-गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण के बाद राज्य शासन ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय*
चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन को लेकर राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण और संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता के उपरांत यह निर्णय लिया गया है शनिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से 1500-1500 श्रद्धालुओं के ऑफ लाइन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि चारधामों में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर ऑफ लाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी जबकि ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। इस बीच अब सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है और शानिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से क्रमशः 1500-1500 पंजीकरण किए जाएंगे।


More Stories
शिवसेना उत्तराखंड ने श्रीरामदूत हनुमान जी की विनय आरती का किया आयोजन, श्री राम मंदिर से चंदा चोरी करने वालों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग.!
बीकेटीसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित
अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई, मसूरी से थानों और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में प्राधिकरण, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी–बंशीधर तिवारी