उत्तराखंड के फूलों की घाटी में आज तीन फीट से अधिक बर्फ, चार जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण कर लौटी टीम……
देहरादून: फूलों की घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ, चार जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण कर लौटी टीम घाटी के मार्ग पर चार जगह पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं जिनकी लंबाई 50 से 100 मीटर तक है।फूलों की घाटी में इस समय तीन फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।
चार जगह हिमखंड पसरे हुए हैं। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम सीमा क्षेत्र से लौट आई है। मौसम खराब होने के कारण घाटी का ड्रोन से फोटो भी नहीं लिया जा सका हैफूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खोली जाती है। शीतकाल में घाटी में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है लेकिन नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहती है।
इसी के तहत फूलों की घाटी रेंज की टीम यहां निरीक्षण करने गई थी। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी के मार्ग पर चार जगह पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं जिनकी लंबाई 50 से 100 मीटर तक है। टीम काफी मुश्किल से घाटी की सीमा बामण धौड़ तक पहुंच पाई।
घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है जिससे आगे जाना संभव नहीं था। मौसम खराब होने के कारण टीम ड्रोन से भी फूलों की घाटी की तस्वीर नहीं ले पाई। मौसम साफ होने पर टीम को फिर भेजा जाएगा। ड्रोन की तस्वीर से घाटी की स्थिति साफ हो पाएगी।


More Stories
एसएसपी देहरादून से प्रभावित नन्ही बालिका ने कप्तान से मुलाक़ात,कोमल हाथो से फूलो का गुलदस्ता देकर पुलिस की दिन रात सेवा करने का जताया आभार !
लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तराखंड मे दीं दस्तक,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विशाल ठाकुर को सौपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान !
पटेलनगर की आईएसबीटी चौकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर वसीम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी का वाहन किया बरामद,