उत्तराखंड में आज इस पूर्व PCS अधिकारी को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी……
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने सीनियर पीसीएस अधिकारी रहे प्रताप सिंह शाह को नई जिम्मेदारी दी है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उन्हें सदस्य बनाया गया है. इससे पहले उत्तराखंड में प्रताप सिंह शाह कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में रहे हैं।
ऐसे में फिर एक बार उन्हें मौका दिया गया है.उत्तराखंड में कई सालों तक पीसीएस अधिकारी के तौर पर काम कर चुके प्रताप सिंह शाह को अब सरकार ने रिटायरमेंट के बाद नई जिम्मेदारी दे दी है. प्रताप सिंह शाह इसी साल अप्रैल में रिटायर हुए थे।
इसके बाद से ही उन्हें कोई दूसरी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं चल रही थी. माना जा रहा था कि किसी आयोग या दूसरी संस्था में उन्हें फिर से काम दिया जा सकता है. इन सभी चर्चाओं को सही साबित करते हुए उत्तराखंड शासन ने प्रताप सिंह शाह को आयोग में नई जिम्मेदारी दे दी है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में विशेष अभियान का आयोजन, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य