भाजपा विधानमंडल दल की बैठक रविवार को भराड़ीसैंण में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री व अधिकांश विधायक रविवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह महिला मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोर्चा की महानगर इकाई सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम भराड़ीसैंण के लिए रवाना हो जाएंगे। वह वहां दलीय नेताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। रविवार को ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इस बैठक में भी सीएम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री व अधिकांश विधायक रविवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द