
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″* के अन्तर्गत *युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य* से जनपद में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत तथा *होली पर्व के दृष्टिगत नशे के विरूद्व* प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी को कडे़ निर्देश दिये गये हैं।
*निर्देश के क्रम में प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व श्रीमती दीप शिखा अग्रवाल* क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड ़के नेतृत्व* में गठित पुलिस टीम दौराने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के सुभाष नगर बैरियर पर *रोडवेज बस न0 यूके-06पीए-1371 से 05 तस्करों से अलग-अलग 170 नशीले अवैध इंजेक्शन* Buprenorphin तथा *170 नशीले इंजेक्शन Avil कुल- 340 नशीले अवैध इंजेक्शन* के साथ रिच्छा जनपद बहेड़ी उत्तर प्रदेश से रिहान नामक व्यक्ति से खरीद कर *तस्करी कर लाते हुए गिरफ्तार* किया गया है।
उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर धारा- 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तारी-*
1-मोहम्मद शाहबाज पुत्र इंतजार हुसैन निवासी लाइन नंबर 14 कस्बान मस्जिद के पीछे वनभूलपुरा, *02 अभियोग एनडीपीएस*
2-रिजवान अंसारी पुत्र साहिबे आलम निवासी लाइन नंबर 17 गफूर हलवाई के पास बनभूलपुरा, *02 अभियोग एनडीपीएस*
3-मोहम्मद साहिल उर्फ जुनैद निवासी रईस गद्दार निवासी नई गोपाल मंदिर बनभूलपुरा नैनीताल, *02 अभियोग चोरी*
4-फैजान मलिक पुत्र अब्दुल फहीम निवासी लाइन नंबर 17 लाल स्कूल के पास बनभूलपुरा,
5-मोहम्मद शमी पुत्र मोहम्मद शफी निवासी इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद के सामने बनभूलपुरा *03 अभियोग एनडीपीएस*
*बरामदगी माल-*
340 नशीले अवैध इंजेक्शन
*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।*
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 शंकर नयाल
2- उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी
3-हेड का0 त्रिलोक सिंह
4-हेड का0ललित कुमार एसओजी
5- का0 चंद्रशेखर
6- का0 अनिल शर्मा
7- का0 चंदन नेगी एसओजी
8-का0 संतोष बिष्ट एसओजी
9- का0 राजेश बिष्ट एसओजी
10- का0 अरविन्द बिष्ट एसओजी

More Stories
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में की छापेमारी, मौके पर मिली खामियों को देख चढ़ा डीएम का पारा !
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने की अनूठी पहल: ‘रात्रि चौपाल’ के जरिए गांवों में मजबूत कर रही सुरक्षा का घेरा, ग्रामीणों से मिलकर जानी उनकी समस्या और परेशानी !
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली