
*आगामी चार धाम यात्रा तथा ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने एसएसपी देहरादून अजय सिंह ग्राउण्ड जीरो पर उतरे और नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर पर्यटक सीजन हेतु की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
आगामी पर्यटक सीजन के दौरान आशारोड़ी से शहर में प्रवेश कर मसूरी जाने वाले पर्यटकों/ वाहनो के लिए चिन्हित वैकल्पिक/मार्गों शिमला बाईपास -GMS रोड- बल्लूपुर- कैंट – किमाड़ी – मसूरी मार्ग का किया पूर्ण निरीक्षण*
*पर्यटकों की सुविधा के लिये उक्त रूट पर मार्गो की जानकारी से सम्बन्धित साइन बोर्ड लगाने के दिये निर्देश।*
*क्षतिग्रस्त मार्गों को यथाशीघ्र ठीक कराने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने के दिये निर्देश।*
*शहर के व्यस्ततम मार्गो से यातायात के दबाव को कम करने के लिए आवश्यक डायवर्जन पॉइंट चिन्हित करने हेतु किया निर्देशित*
आगामी चार धाम यात्रा तथा ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन के दृष्टिगत आज दिनांक: 22-04-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बाहरी राज्यो से आशारोड़ी होते हुए मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों/वाहनों के लिए चिन्हित किए गए रूट शिमला बायपास रोड- जीएमएस रोड- बल्लूपुर चौक – कैंट- किमाडी- मसूरी मार्ग का पूर्ण निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से आगामी पर्यटक सीजन के दृष्टिगत की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही उक्त मार्ग पर मार्ग की सूचना सम्बन्धी साइन बोर्ड लगवाने तथा शिमला बायपास रूट पर क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान शहर के आन्तरिक मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करने तथा आवश्यक डायवर्जन पॉइंट्स को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ