सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
उत्तराखण्ड में भीमताल के परिताल नदी में डूबे हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना की तलाश में जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ.,एस.डी.आर.एफ.और पुलिस ने दिनरात एक कार दिया है, लेकिन चिन्मय का अभी तक कुछ अता पता नहीं चल सका है। परिताल में गहरे पानी मे गोताखोरों के असफल प्रयास का एक वीडियो सामने आया है।
भीमताल में धारी से पदमपुरी मार्ग पर सड़क से दो किमी अंदर नदी में बने परीताल गधेरे में शनिवार को हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना डूब गया था। रविवार को एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ. और पुलिस के गोताखोरों ने गधेरे में देर शाम तक लगातार खोजबीन की। लेकिन चिन्मय का कहीं पता नहीं चल पाया। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि शनिवार को चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली की एक किशोर गधेरे में डूब गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि रविवार को युवक को खोजने के लिए एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.की टीम और स्थानीय लोगों के साथ रैस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन चिन्मय का पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा। चिन्मय के डूबने के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

More Stories
देहरादून के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के मालिक के पुत्र व पत्नी के विरुद्ध जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाकर धोखाधड़ी से भूमि अपने नाम पर करने पर मुकदमा दर्ज
भूकम्प के प्रति जनजागरूकता और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए उत्तराखण्ड में नई पहल, हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!