उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत एक घायल अन्य यात्रियों की खोज जारी……
रुद्रप्रयाग: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम को सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मिट्टी व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलवे में दबने की सूचना है।
यह सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी।
रेस्क्यू टीम ने मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकालकर उसका प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को केदारनाथ यात्रा मार्ग में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
वहीं एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव में लगी हुई है अन्य यात्रियों की खोज में और प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। वही अभी मृतक तीनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की जा रही है कि वह किस प्रदेश और स्थान से केदार धाम की यात्रा के लिए आए थे।
हालात नियंत्रण में है और यात्रा का रूट थोड़ा सा तब्दील कर दिया गया है राहत और बचाव कार्य के मध्य नजर।


More Stories
एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास के मामले का वांछित अभियुक्त हरिद्वार से गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया बरामद.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर और दो दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर मे की गई चोरी का सामान किया बरामद, पकडे गये आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए कर ली थी भगवान के घर मे ही चोरी.!
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!