-श्री घंटाकर्ण मंदिर माणा के कपाट 15 जून को खुलेंगे
गोपेश्वर (चमोली)। भगवान बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक कहलाने वाले महावीर श्री घण्टाकर्ण सीमांत ग्राम माणा ग्राम स्थित मंदिर के कपाट 15 जून को पूर्वाह्न 11 बजे खुलेंगे नौ बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी तथा भगवान घंटाकर्ण की ज्यैष्ठ माह माह की तीन दिवसीय जैठ पूजा भी शुरू हो जायेगी।
देश के प्रथम ग्राम माणा पंचायत के प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री घण्टाकर्ण महावीर के कपाटोद्घाटन पर श्री घण्टाकर्ण मेला समिति की ओर से ग्राम माणा में 15 जून से 18 जून तक तीन दिवसीय जेठ पुजे मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, खेल-कूद एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
जेठ पुजे कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 15 जून को श्री घण्टाकर्ण कपाटोद्घाटन नौ बजे प्रातः दौड्या पूजा चार बजे से छह बजे सायं तक, भजन संध्या (घण्टाकर्ण प्रांगण में) साढे सात बजे सायं को है। रविवार 16 जून को खेलकूद प्रतियोगिता नौ बजे प्रातः से ग्राम स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम दो बजे अपराह्न से है। ग्राम प्रधान ने बताया कि 16 जून के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती 1008 जी महाराज होंगे। सोमवार 17 जून को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एक बजे अपराह्न से शुरू होगी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि जेठ पुजे के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री बदरी-केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में दर्शन फरस्वाण और शिवानी नेगी की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस की मजबूत पैरवी और गुणवक्ता पूर्ण विवेचना के चलते अदालत ने औरगजेब को सुनाई जुर्माने के साथ साथ करीब साढ़े पांच साल की सजा.!
देहरादून की नेहरूकालोनी पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरो के गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 10 वाहन किये बरामद, पकडे गये आरोपी लॉक तोड़कर चुटकीयों मे ही हो जाते थे फुर्र.!
महंगा पड़ा इंस्टाग्राम पर हीरे जवाहरात का इस्तहार डालना, देहरादून की राजपुर पुलिस ने एक साल पहले हुई चोरी के तार से तार जोड़कर कर दिया खुलासा, नौकरानी ने ही मालकिन के विश्वास को तोड़कर चुरा लिए थे अपनी मालकिन के कीमती गहने, खुलासा करने वाली टीम के सरहानीय काम पर कप्तान ने की ईनाम की घोषणा.!