
दिनांक: 06-11-24 को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जॉलीग्रान्ट स्थित हिमालयन हास्पिटल में उपचाराधीन एक व्यक्ति को रक्त की नितान्त आवश्यकता है। जिस पर कोतवाली डोईवाला में नियुक्त कां निखिल कुमार, कां0 धीरज कुमार तथा पीआरओ शाखा पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज द्वारा तत्काल जॉलीग्रान्ट स्थित हिमालयन हास्पिटल में जाकर ऐच्छिक रक्तदान कर उक्त उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता की गई। जिसकी उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी 76 बार रक्तदान कर चुका है। इसी प्रकार आरक्षी निखिल कुमार द्वारा इससे पूर्व 10 बार तथा आरक्षी धीरज कुमार द्वारा 04 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता की गई है।


More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी