
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद लगाए गए कर्फ्यू का असर पूरे क्षेत्र में वीरानी के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को परेशानियों से उबारने के लिए राशन और सब्जी मुहैय्या कराई।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में गुरुवार को नगर निगम प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा अवैध मदरसे और नमाज वाली जगह को तोड़ा था। इस दौरान हुई हिंसा में उपद्रवियों ने नगर निगम की चार जे.सी.बी.मशीन, बोलेरो, मोटरसाइकिल सहित कई वाहन आग के हवाले कर दिए थे। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। उस क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है और इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। इस दंगे में पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद से मलिक के बगीचे और उसके आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मलिक के बगीचे इलाके के आसपास लोग धीरे-धीरे पलायन करके जा रहे हैं। लोगों के घरों में ताले लगे हुए हैं। अपने घरों से लोग सामान लेकर जा रहे हैं लेकिन ये लोग कबतक अपने घरों से बाहर रहेंगे। फिलहाल इलाके में हालात सामान्य हैं। आज सवेरे प्रशासन ने कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र को 7 ज़ोन में बांटकर वहां मैजिस्टरेटों की देखरेख में राशन और सब्जी वितरित की ताकि कोई भी चूल्हा जले बगैर न रहे और घर मे रहने वाले लोगो को निवाला मयस्सर हो जाये।

More Stories
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट