July 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

ब्लैक स्पाट के सुधारीकरण हेतु विशेषज्ञ संस्था द्वारा किया जा रहा थर्ड पार्टी आडिट, सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के दृश्टिगत चिन्हित ब्लैक स्पाट का संस्था मैसर्स डै ।MS Ayoleeza consultants pvt. ltd द्वारा थर्ड पार्टी आडिट किया जा रहा है। संस्था द्वारा ब्लैक स्पाट का विस्तृत आडिट जिसमें साईट सर्वेक्षण, दुर्घटनाओं का डाटा संग्रह, विश्लेषण करते हुए सुधारात्मक उपयाों की सिफारिश् हेतु एक विस्तृत आडिट रिपोर्ट तैयार की जायेगी।

प्रथम चरण में 40 ब्लैक स्पाट का आडिट किया जा रहा है। इसमें देहरादून में 21, हरिद्वार में 08, टिहरी में 06, चमोली में 02, रूद्रप्रयाग में 01 चमोली में 01 एवं उत्तरकााी में 01 ब्लैक स्पाट है। टीम द्वारा प्रथम चरण के आडिट में आज देहरादून में आडिट हेतु चिन्हित कुल 21 ब्लैक स्पाट में से 03 स्थलों का निरीक्ष्ण किया गया।

आडिट टीम को इस हेतु आवश्यक सूचनायें एवं सहयोग प्रदान किये जाने हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून संभाग डा0 अनीता चमोला द्वरा देहरादून, विकासनगर, ऋशिकेश, हरिद्वार, रूड़की, टिहरी एवं उत्तरकाशी के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन की बैठक ली गयी। बैठक में सभी अधकारियों को टीम हो सभी आवश्यक सूचनायें एवं फील्ड विजीट के दौरान अपेक्षित सहयोग प्रदान करेन के निर्देश दिेय गये।

टीम के साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून पंकज श्रीवास्तव मौके पर उपस्थित रहे।

आडिट टीम द्वारा कल दिनांक 06-06-2026 को देहरादून के अन्य ब्लैक स्पाट का आडिट किया जायेगा।

 

स।भागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून संभाग द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा सभी ब्लैक् स्पाट के आडिट के पश्चात एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी को प्रस्तुत की जायेगी। उनके द्वारा बताया गया कि संस्था द्वारा प्रस्तुत आडिट रिपोर्ट की संस्तुतियों पर संभाग स्तर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु कार्यदायी संस्थाओं को प्रस्ताव भेजा जायेगा।

Share