
उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के विज़न नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत एस0एस0पी0 नैनीताल डॉ मन्जूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नशे के विरूद्व अब तक की सबसे बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसमे नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना काठगोदाम पुलिस एवं (एसओजी)* की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के निकट से 02 अभियुक्तों को कुल 618 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध *कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआऱ नं 75/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधि0* पंजीकृत किया गया हैं।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगीः-*
1-गजब सिहं ( उम्र 27 वर्ष ) पुत्र गंगो सिंह निवासी अटलबन्द धऊ पासा भरतपुर राजस्थान-311 ग्राम स्मैक
2. सीता राम (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह निवासी उपरोक्त-307 ग्राम स्मैक
कुल 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाईल मोर्फिन) मय एक वाहन सं0. RJ 05-CC-8027 हुडंई औरा मय एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया।
*पूछताछ अभियुक्तः-*
पूछताछ में अभियुक्त सीता राम द्वारा बताया गया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है जो आर0ओ0 प्लांट भरतपुर राजस्थान में कार्य करता है। अभियुक्त सीता राम टैक्सी चालक है, जिसका जाडापानी मुक्तेश्वर में ससुराल है। बीते रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आया थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को देकर मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की योजना बनाई थी।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
*अभियुक्त गजब सिंह के विरुद्ध थाना अटलबन्द भरतपुर राजस्थान में निम्न अभियोग पंजीकृत है।*
1- एफआईआर न0. 277/2020 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0
2- एफआईआर न0. 342/2022 धारा 411/420/471/473 भादवि व 19 राजस्थान आबकारी अधि0
3- एफआईआर न0. 246/2023 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0
4- एफआईआर न0. 208/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
अभियुक्त सीता राम के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ।
*वर्ष-2026 की कुल कार्यवाही का विवरण*
1- चरस कुल 11 अभियोग पंजीकृत कर 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 11 किलो 59 ग्राम चार कीमत-12,11,800 रू0
2- डोडा-02 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 20 किलो 337 ग्राम कीमत-1,01,685 रू0
3- स्मैक कुल 31 अभियोग पंजीकृत कर 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 02 किलो 181 ग्राम 906 मिग्रा कीमत 6,54,58,800/-
4- गांजा कुल 05 अभियोग पंजीकृत कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 48 किलो 606 ग्राम कीमत लगभग 12,15,150/-
5- नशे के इंजेक्शन कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 13 अभियुक्तो को गिरफ्तार कब्जे से 1023 नशे के इंजेक्शन कीमत 51,150/-
*पुलिस टीम-*
1- जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम।
2- मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी नैनीताल।
3- हे0कानि0 कुन्दन कठायत, (एसओजी)।
4- हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला, (एसओजी)।
5- कानि टीका राम कोतवाली काठगोदाम।
6- कानि0 अशोक रावत (एसओजी)।
7- कानि0 भानु प्रताप (एसओजी)।
8- कानि0 अनिल गिरी (एसओजी)।
9- कानि0 अरविन्द बिष्ट (एसओजी)।
*नोटः- एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा टीम को इस सराहनीय कार्य करने के लिये 2500/-रू0 से पुरस्कृृत करने की घोषणा की गयी है।*

More Stories
चौथी पास जुनैद ने सरकार को लगा दिया दस करोड़ रुपयों का चुना, पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा के खाते मे पहुंच रही थी जालसज़ी की रकम,
उत्तराखंड के कई जिलों मे बदलेगा मौसम का मिज़ाज, उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी की एडवांज़री !
जिला प्रशासन की बीमार बच्चो को लेकर संवेदनशील पहल; गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार,गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश.!