उत्तराखंड में आज भी मैदानी जिलों में झुलसाने वाली पड़ेगी गर्मी, पहाड़ो में बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट…….
देहरादून: उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को मैदानी इलाकों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पर रहने से हीट वेव की स्थिति बनी रही जबकि आज बुधवार को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल राहत के आसार नहीं है अब सभी लोगों की निगाहें मानसून पर टिकी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 12 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है।
वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में दोपहर को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है जिससे झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।


More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास