उत्तराखंड शासन में फिर मचेगा हल्ला, शासन में गैर आईएएस को तैनात करने की तैयारी, सवाल ये भी PCS कब बनेंगे IAS….
देहरादून : शासन में एक गैर आईएएस अधिकारी को भी तैनात करने की तैयारी है। भारतीय संचार सेवा अधिकारी दीपक गैरोला पूर्व में भी सचिव पद पर तैनात रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, गैरोला ने कार्मिक विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। अभी गैरोला की तैनाती आदेश नहीं हुए हैं।
बता दें कि पूर्व में गैरोला की तैनाती के बाद खासी तनातनी हो गई थी। आईएएस एसोसिएशन ने गैर आईएएस को तैनाती देने का विरोध किया था।
वही पीसीएस कैडर के 18 अधिकारी आने वाले कुछ दिनों में आईएएस बन जाएंगे। कार्मिक विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग को उनकी पदोन्नति का प्रस्ताव भेज दिया है। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है।
जिन अधिकारियों के आईएएस बनने की संभावना है उनमें उमेश नारायण पांडे, उदय राज सिंह, ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, बंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कमठान, रवनीत चीमा, योगेश तिवारी, योगेंद्र यादव, देवकृष्ण तिवारी, कर्मेंद्र सिंह, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडेय के नाम शामिल हैं।


More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!