उत्तराखंड में अब यहाँ आया फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने 150 लोग बीमार…..
देहरादून : कर्णप्रयाग के किमोली और पारतोली गांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। फूड प्वाइजनिंग से करीब 150 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं।
शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि गांव में सामूहिक भोज के बाद लोग बीमार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक हालात नियंत्रण में हैं।
उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजीव शर्मा के अनुसार किमोली गांव में एक सामूहिक भोज के बाद लोगों के बीमार होने की सूचना मिली सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर उपचार शुरू कराया गया। पूर्व प्रधान खिलदेव सिंह रावत का कहना है कि तीन दिन पूर्व गांव में एक सामूहिक भोज था।
जिसके बाद किमोली और पारतोली गांव सहित भोज में शामिल अन्य बाहरी लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत शुरू हुई। बीमार लोगों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। रावत ने बताया कि करीब 150 लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली है।
सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार लोगों के उपचार में जुटी रही। डा. राजीव शर्मा ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।


More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!