रिपोर्ट ÷राजीव शास्त्री बहादराबाद
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत हरिलोक कालोनी स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया ओर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ज्वालापुर की हरिलोक कालोनी के नाले में एक शव पड़क होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस पड़ताल में मृतक का नाम गोपेश ऊर्फ टिंकू उम्र 39 वर्ष पुत्र राकेश मित्तल निवासी जनीबाबाद, बिजनौर यूपी के रूप में हुई। मृतक करीब एक वर्ष से निमिष अग्रवाल पुत्र महेश चन्द्र निवासी हरिलोक कालोनी ज्वालापुर के पास मजदूरी का कार्य कर रहा था।
बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु शराब के नशे में नाले में गिरने के कारण हुई होगी। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश