
उत्तरकाशी, माँ गंगा के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ गंगोत्री धाम के कपाट आज 26.10.2022 को अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 12:01 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। पुलिस सुरक्षा के बीच गंगोत्री से मां गंगा की डोली ढोल-दमाऊ, आर्मी बैंड और माँ गंगा के जय-जयकारों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी(मार्कण्डेय पूरी) मन्दिर में होगा।

कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगें।* मां गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेगी।
आपको बताते चले कि इस वर्ष *लगभग 6.25 लाख श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के दर्शन किये। श्री अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में इस बार चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा तैनात उत्तरकाशी पुलिस, फायर एवं SDRF द्वारा चाहे बर्फबारी-कड़कती ठंड हो, बरसात हो या फिर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति हो, 24×7 अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया गया।

यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के रास्ता भटकने पर,लैंड स्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने पर,अत्यधिक वर्षात या फिर किसी भी प्रकार से मुसीबत में होने पर जनपद पुलिस एवं SDRF द्वारा तत्काल मदद व रेस्क्यू कार्य किया गया। यात्रा के दौरान कई वाक्यों पर श्रद्धालुओं के खोये पर्स, बैग व अन्य समान को भी पुलिस जवानों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये वापस लौटाया गया। कई सारे श्रद्धालुओं द्वारा जनपद पुलिस व SDRF की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया।

More Stories
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार ली समीक्षा बैठक,18 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पकड़ा गया आरोपी जादू टोन का खौफ दिखा कर मासूम लोगो के साथ देता था ठगी की घटना को अंजाम,पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 05 लाख रुपयों की नकदी की बरामद, पकड़ा गया ठग खुद ही घरों मे पोटली फेंककर दिखाता था भुत प्रेत का भय.!
समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी मित्र पुलिस. खून का रिश्ता नहीं था, फिर भी फर्ज निभा गए, एक यूनिट रक्त देकर आरक्षी परमजीत सिंह किसी की जिंदगी बचा गए।”