उत्तराखंड के धामी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है विस्तार, पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हो सकता है फेरदबल……..
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार किया जा सकता है। तीन से लेकर चार नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। यद्यपि, कहा यह भी जा रहा है कि हाईकमान के निर्देश पर फेरबदल जैसा कदम भी उठाया जा सकता है। चर्चा तो यहां तक है कि इस सबको लेकर गहन मंथन चल रहा है और पितृपक्ष शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। पितृपक्ष 17 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है।
वर्तमान में मुख्यमंत्री धामी की टीम के सदस्यों की संख्या मुख्यमंत्री समेत आठ है, जबकि संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक यहां अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। वर्ष 2022 में जब लगातार दूसरी बार भाजपा सत्ता में आई, तब धामी मंत्रिमंडल में कुल नौ सदस्य शामिल किए गए और तीन स्थान रिक्त रखे गए।


More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!