उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले चार दिन (26 से 29 मई) तक बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत…….
देहरादून: उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले चार दिन (26 से 29 मई) तक बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के मैदानी, पहाड़ी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक