उत्तराखंड में आज प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना…….
देहरादून: आज प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना देहरादून। राज्य के अधिकांश जिलों में आज बारिश की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत एवं नैनीताल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना रहेगी। वहीं देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं पर भारी बारिश होगी


More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द