
*सोशल मीडिया(फेसबुक) पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले अभियुक्त को थाना भोपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कांवड यात्रा 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्र्म में थाना भापा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट(फेसबुक) पर एक अभद्र पोस्ट शेयर की गयी जो एक धर्म विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से की गयी थी। थाना भोपा पुलिस द्वारा इसका तत्काल संज्ञान लिया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया, थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* शहजाद पुत्र फैय्याज निवासी दरियावाला बाग रोड कस्बा मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 ललित राजपूत थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 रोहताश थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* कां0 प्रवीन कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 अलीम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*अपील-* जनपदवासियों से मुजफ्फरनगर पुलिस अपील करती है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक/सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने/धार्मिक भावनाएं आहत करने सम्बन्धित पोस्ट शेयर न करें, यदि किसी के द्वारा ऐसी पोस्ट की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

More Stories
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री