September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

खराब पडी रायपुर स्वास्थ्य केन्द्र की एक्स-रे मशीन,मरीज को मजबूरन जाना पड रहा देहरादून जिला चिकित्सालय, पैसो और समय की चढा रहे बलि।

एक तो कडुआ उपर से नीम चढा जी हा ये कहावत चरितार्थ हो रही है राजधांनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मे जहा पर कोई हड्डी का डाक्टर तो है नही उपर से एक्स रे मशीन भी खराब पडी है जिसके चलते मरीजो को परेशानी का सामना करना पड रहा है गौरतलब है कि रायपुर के स्वास्थ्य केन्द्र मे हड्डी के डाक्टर का पद ही नही है यहा पर समय समय पर संविदा पर हड्डी के डाक्टर की तैनाती की जाती है लेकिन फिलहाल मे यहा हड्डी के कीसी डाक्टर की सेवाऐ मरीजो को नही मिल रही है जिसके चलते रायपुर क्षेत्र के दर्जनो गाव के लोग किराया और समय खर्च कर देहरादून आने को मजबूर हो रहे है जब इस बाबत हमने रायपुर स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य चिकित्स अधीक्षक डाक्टर पी,एस,रावत से बात की तो उन्होने एक्स रे मशीन खराब होने की बात को स्वीकार कर आजकल मे ही ठीक करने की बात कह कर अपना पल्ला झाड लिया ।

Share