राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम के गाड़ीघाट क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मायके वालों को मिलने पर परिजन कोटद्वार पहुंचे और उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए ले जाई जा रही अर्थी को ले जाने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि लगभग 12 बजे हमारी बहन से बात हुई थी और दो घंटे बाद हमें किसी का फोन आया कि उसकी मृत्यु हो गई है। महिला के परिजनों का यह भी कहना है कि फोन पर बात करते हुए किसी तरह से नहीं लग रहा था कि वह बीमार या परेशान है। उनका कहना है कि किसी ने फोन पर बताया कि उसको उल्टियां हो रही थी और उनकी मौत हो गई। मायके पक्ष को बहन के पति पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई और पोस्टमार्टम के लिए कहा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

More Stories
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश