राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। सोशल मीडिया में कुछ दिनों से वायरल हो रहे शादी समारोह के कार्ड पर राजनीति गर्माने के बाद पूर्व विधायक एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने जनपद पौड़ी के घुडदौडी में आयोजित होने वाले शादी समारोह को स्थगित कर दिया है। यशपाल बेनाम ने कहा कि मेरी बेटी की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद उत्तराखंड प्रदेश और प्रदेश के बाहर से लोगों द्वारा इस शादी पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही थी, उसको और जन भावनाओं को देखते व समझते हुए उन्होंने शादी समारोह को स्थगित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा यह बात सही है कि उनकी बेटी ने अन्य धर्म समुदाय के युवक के साथ विवाह रचा और वे अपनी बेटी की भावनाओं को देखते हुए इस समारोह को घुडदौडी में करने जा रहे थे, लेकिन धार्मिक संगठनों द्वारा इस शादी समारोह का विरोध करने पर मेरे द्वारा यह फैसला लिया गया है। उन्होंने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए शादी समारोह को स्थगित किया है। बेनाम ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी करने का निर्णय उनकी बेटी ने परिवार की सहमति के बाद लिया था, जिसके समर्थन में वे आज भी है और भविष्य में भी रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विपय रहा वायरल कार्ड की राजनीति फिलहाल कुछ समय के लिए थम गई है। चर्चा तो यहां तक थी कि यदि नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम द्वारा इस समारोह को स्थगित नहीं किया जाता तो इसके विरोध में धार्मिक संगठन एक होकर उनके खिलाफ मुखर हो सकते थे। मगर समारोह स्थगित होने से फिलहाल यह चर्चा ठंडे बस्ते में चली गई हैं

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!