देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल अलग-अलग वीडियो, जिनमें कुछ युवक तंमचे से फायर करते हुए तथा हाथ में तमंचा लेकर उसका प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिखाई दे रहे अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
वायरल वीडियो की जांच में उक्त वीडियो छिद्दरवाला फ्लाई ओवर के पास का होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर रायवाला पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवकों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वीडियो में दिख रहे 03 युवकों 1- दीपक पुत्र रामू 2- भूपेन्द्र उर्फ भूरे पुत्र स्व0 राजू तथा 3- दीपांशु पुत्र महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त भूपेन्द्र उर्फ भूरे तथा दीपांशु के कब्जे से पुलिस टीम को वीडियो में दिख रहे 02 अवैध देसी तमंचे बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त दीपक द्वारा बताया गया कि बरामद तमंचो को वह सहारनपुर से खरीद कर लाया गया था, जिससे छिद्दरवाला फ्लाई ओवर के नीचे उसके द्वारा फायर कर वीडियो इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया गया था, उनमें से 01 तमंचे को अभियुक्त दीपक द्वारा अपने चचेरे भाई दीपांशु को दिया था तथा एक तमंचे को अपनी पकोडे की दुकान में काम करने वाले युवक भूपेन्द्र उर्फ भूरे को बेच दिया था।
अभियुक्त दीपांशु द्वारा अपने साथियों पर धौंस जमाने के लिये उक्त तमंचे को दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था। अवैध तमंचो की बरामदगी पर अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आर्म्स एक्ट के तहत 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- दीपक पुत्र रामू निवासी छिद्दरवाला रायवाला, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष
2- भूपेन्द्र उर्फ भूरे पुत्र स्व0 राजू नि०- रावली, थाना मंडावली, बिजनौर, उ0प्र0 हाल नि0 रामू के पकौडे वाली दुकान, छिद्दरवाला, उम्र – 23 वर्ष
3- दीपांशु कुमार पुत्र महिपाल नि0 गन्ना सेन्टर छिद्दरवाला, थाना रायवाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
*विवरण बरामदगी:-*
02 अवैध देसी तमंचे
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 जैनेन्द्र राणा
2- हे0का0 पंकज
3- हे0का0 राजीव यादव
4- का0 प्रदीप गिरी
5- का0 अनुज चौधरी
6- का0 विश्वास
7- का0 अरविन्द

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*