
काठगोदाम नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण मे प्राप्त शिकायतों के संबंध में शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी नैनीताल एवं सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अवगत कराना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग काठगोदाम नैनीताल मार्ग का चौड़ीकरण के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही गतिमान है जिसमें मार्ग की चौड़ाई 24 मीटर एवं आबादी स्थलों में 18 मीटर तक होनी प्रस्तावित है।
कुछ हितबद्ध व्यक्तियों द्वारा सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण/ अपर जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष आपत्तियां प्रस्तुत की गई है जिनका मौके पर स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया । प्रभावित हितबद्ध व्यक्तियों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि उनकी बात भी सुनी जा सके।
मानसून के पश्चात भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए मार्ग को निर्माण में तेजी लाई जाएगी। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*