कोतवाली गंग नहर –
दिनांक 04.08.2023 को कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा एक महिला को असहाय/बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। दौराने उपचार उक्त महिला/पीड़िता द्वारा होश में आने के पश्चात अपना नाम xyz पत्नी xyz निवासी xyz गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया। पीड़िता द्वारा जुलाई के महीने में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते वक्त रुड़की बस स्टैण्ड पर खड़े शाकिब पुत्र मो0 अख्तर निवासी बरला जिला मु0नगर द्वारा प्यास लगने पर पानी की बोतल दी गई जिसको पीने के बाद पीड़िता को हल्का नशा हुआ जिसके बाद शाकिब पीड़िता को अपने कमरे भटनागर अस्पताल के पास रुड़की ले गया। जहां अर्ध बेहोशी की हालत में पीड़िता को नशे के इंजेक्शन देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा और फोन व पैसे भी छीन लिये।
तब से शाकिब उपरोक्त पीड़िता को लगातार इस घटना का जिक्र किसी से न करने अन्यथा जान से मारने की धमकी देते हुए समय-समय पर अपने पास बुलाता था। अपने परिवार को बचाने एवं लोक लाज के भय से पीड़िता मजबूरी में इसके पास आई थी। जहां पुनः इसके साथ नशे का इंजेक्शन देते हुए दुष्कर्म किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली गंग नहर में 1-शाकिब पुत्र मो0 अख्तर 2- खुशी पत्नी शाकिब नि0गण बरला जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0 के खिलाफ मु0अ0सं0 457/2023, धारा 328/376(2)(N)/120बी भादवि पंजीकृत किया गया। एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन करते हुए तत्काल गिरफ्तार हेतु निर्देशित किया गया हैl

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री