
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव स़ुधांश पंत ने रविवार को एम्स ऋषिकेश के विभिन्न विभागों, अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ट्रॉमा सेंटर में ट्रॉमा वार्ड आदि का सघन दौरा किया और एम्स प्रशासन से विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को लगातार दूसरे दिन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के विभिन्न विभागों, वार्डों का दौरा किया और चिकित्सकों, मरीजों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने संस्थान के आई बैंक, किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट, न्यूरो सर्जरी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर में ट्रॉमा इमरजेंसी, टेलिमेडिसिन ट्रॉमा वार्ड का सघन दौरा किया ,जहां मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, डॉक्टर मधुर उनियाल मौजूद थे।

इसके अलावा स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल के कई अन्य आईपीडी वार्डों का सघन निरीक्षण किया व न्यूरो सर्जरी आदि वार्ड्स में भर्ती मरीजों से बातचीत की, साथ ही उन्होंने नवनिर्मित 42 बेड के पीडियाट्रिक्स आईसीयू व 150 बेड्स के निर्माणाधीन ट्रॉमा आपातकालीन वार्ड को भी देखा। इस दौरान उनके द्वारा संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया साथ ही उन्होंने यहां संचालित श्रीअन्न कैफे का भी अवलोकन किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव भारत सरकार सुधांश पंत ने संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह व चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल के साथ बैठक कर एम्स संस्थान की प्रगति व अन्य अहम बिंदुओं पर विमर्श किया। बैठक में न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉक्टर रजनीश कुमार अरोड़ा, यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर मित्तल, उप चिकित्सा अधीक्षक अमित त्यागी आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स )ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी श्री हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सोमवार को एम्स संस्थान की ओर से सुबह 10 बजे Drone के माध्यम से बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के लिए blood and blood componant भेजी जाएंगी।


More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित,. अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को प्रदान किए गए पदक एवं प्रशस्ति पत्र,. प्रत्येक पुरस्कार विजेता को ₹51 हजार की धनराशि भी प्रदान की गई.!
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास,₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण,सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति.!
देहरादून क़ी डोईवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी RPF अधिकारी, पकड़ा गया आरोपी लोगो पर रौब झाड़ कर रहा था उगाही का प्रयास, पुलिस ने आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी गाड़ी और पी कैप क़ी बरामद !