
*कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/ बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब की गई बरामद ।*
*========================*
दलीप सिह कुँवर उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद मे मादक पदार्थों की रोकथाम/तस्करी व बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु जनपद पुलिस को आदेश निर्देश जारी किये गये है, जिसके अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल* व *क्षेत्राधिकारी सदर श्री पंकज गैरोला* के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में श्री सूर्य भूषण नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित की गयी, जिसके क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग हरभजवाला बारात घर के पास से दिनांक 10-04-2023 को अभियुक्त तैय्यब पुत्र इकबाल निवासी मेहूंवाला चन्दा ताल कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष को 05 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ,अभियुक्त के विरूद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 178/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*नाम/ पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*========================*
1- तैय्यब पुत्र इकबाल निवासी मेहूंवाला चन्दा ताल कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष ।
*अभियुक्त से बरामद माल का विवरण*
*========================*
1- कच्ची शराब-05 ली0 ।
*पुलिस टीम*
*========================*
1- उ0नि0 श्री संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 कैलाश पंवार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 हरमेन्द्र कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश