
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कमर कस ली थी जिसके चलते लगातार ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के *आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर शाम में अभियुक्त अजीम पुत्र सईद हसन निवासी बहादराबाद उम्र 32 वर्ष तथा अभियुक्त समीर पुत्र शमीम निवासी उपरोक्त के कब्जे से 18000 नशीली दवाइयां बरामद की गई* एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
*बरामदगी का विवरण*–
18000 अवैध नशीली गोलियां (ट्रामाडोल के कैप्सूल)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
*9412029536*
*एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-*
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसाईं
02 उपनिरीक्षक विकास रावत
03 हेड का0 जय सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 कॉन दीपक नेगी
कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम
1 si सुभाष चंद्र

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश