
शातिर दिमाग समीर गाड़ी मालिक से उसकी बाईक की चाबी लेकर मालिक की आखो के सामने ही उसकी बाईक लेकर फुर्र हो गया लेकिन हरिद्वार पुलिस ने हवा हवाई बने समीर को चोरी की बाइक के साथ दबोच कर जेल भेज दिया पूरा मामला ये है कि हेमंत कुमार निवासी ग्राम ढंढेरा द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गाडी साईड में खडी करने के बहाने मो0सा0 की चाबी लेकर वादी के सामने ही गाडी लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से अभियुक्त समीर को नगला इमरती में आम के बाग के पास चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।
*नाम पता अभियुक्त*
समीर पुत्र शहनवाज उर्फ बुद्धू निवासी राजविहार कालोनी ढंढेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी*
मोटरसाइकिल पल्सर
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक अकरम अहमद
2- हे0का0 संदीप
3- तानि0 प्रदीप

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!