-एक गंभीर छात्र को हायर सेंटर किया रेफर
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय इंटर कालेज सिलपाटा के छात्रों के शैक्षिक भ्रमण का वाहन गुरूवार को बकरिया बैंड-छिमटा सडक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे छह छात्र-छात्राऐं घायल हो गये है। एक गंभीर घायल छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य पांच का उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार चल रहा है।
गुरूवावर को राजकीय इंटर कालेज सिलपाटा के हाईस्कूल और इंटर के करीब 17 छात्र-छात्राएं अलग-अलग वाहनों में शैक्षिक भ्रमण के लिए तुलसी महादेव सोनला जा रहे थे। बकरिया बैंड-छिमटा सड़क पर छिमटा और बेडी के बीच कोली गदेरे में एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे की वाहन में सवार सागर और करण वाहन के नीचे दब गए। कुछ ही दूरी पर सड़क पर काम कर रही जेसीबी ने वाहन को सीधा किया और दोनों छात्रों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण, प्रध्यापक और अन्य लोगों की मदद से घायल छह छात्र-छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग लाया गया। जिनमें से एक छात्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, वहीं अन्य पांच छात्र-छात्राओं का उपचार किया जा रहा हैं। जबकि अन्य छात्र-छात्राएं अपने घरों को चले गए। चिकित्सकों के अनुसार सागर और करण को छाती और कमर में चोट लगी हैं। जबकि अन्य अमीषा, अंजली, अमित और कुसुम पर हल्की चोटें आई हैं। सागर की स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के डॉ विवेक नौटियाल ने बताया कि सागर और करण के छाती पैर में चोंटे आई हैं। जबकि अन्य छात्र-छात्राएं सामान्य हैं। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी संतोष पांडेय ने चिकित्सालय पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल जाना। और चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

More Stories
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने ली मासिक अपराध बैठक, लेट लतीफी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को लगाई लताड़, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को किया सम्मानित.!
म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार