
राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा व शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज रामकुंड चेक पोस्ट पर थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पवार द्वारा गुड्स कैरियर को रोक कर चेक किया गया। चालक की जांच एल्कोमीटर से की गई तो वाहन चालक भगत सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी नाथूपुर पोस्ट कुंभीचौड़ थाना कोटद्वार शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील पंवार के अलावा हेड कांस्टेबल दीपक नौटियाल, कुलदीप ड मोहनलाल शामिल थे।
शिवाली पत्रकार

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास,टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, माँ पूर्णागिरि धाम में ₹45 करोड़ की लागत से रोपवे निर्माण और टनकपुर में ₹237.74 करोड़ से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण गतिमान।
समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के सख्त निर्देश,180 दिन से लंबित शिकायतों पर विभागों से जवाब तलब, विद्युत पोल तत्काल बदलने के आदेश।
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी करोड़पति बननेबके लिए अपना रहा था शॉर्टकट, पुलिस ने जेल भेजकर कर दिये आरोपी के सपने चकनाचूर.!