January 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 15 वाहनों के खिलाफ की कार्यवाही, पूर्व मे हुईं वाहन दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण, लोगो को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए किया जागरूक !

 

बरसात के मौसम में जगह – जगह सड़कें टूटी हुई हैं खासकर पहाड़ों के लिए जहां सड़कें लाइफ लाइन होती हैं किन्तु सड़कें टूटने के कारण वाहन दुर्घटना की सम्भावना भी बढ़ जाती है। इसी के दृष्टिगत परिवहन विभाग विकासनगर की प्रवर्तन दल द्वारा हरिपुर मीनस अटाल रोड़ पर सैंज क्वानू तक चैकिंग कार्यवाही की गई। दौराने चैकिंग एआरटीओ द्वारा ओवरलोड माल और यात्रियों का परिवहन कर रहे वाहनों के चालान किए गए साथ ही यात्रियों एवं ग्रामीणों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क पर ही जानकारी दी गई। एआरटीओ ने बताया कि बरसात के मौसम में मीनस अटाल रोड़ जगह जगह खराब हो जाता है जबकि वाहनों का आवागमन चलता रहता क्षमता से अधिक माल या यात्री होने, ओवरस्पीडिंग व लापरवाही के साथ वाहन चलाने पर अक्सर दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं इसलिये वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों व सड़क के नजदीक ढाबा संचालकों को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए सावधानीपूर्वक गाड़ी चलायें व गाड़ी में यात्रा करें ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। सड़क पर अवस्थित ढाबा संचालकों से उन्होंने अपील की कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में वे भी जागरूक नागरिक की भांति पुलिस और टोल फ्री नंबर 108 पर सूचना दें और सम्भव हो तो घायलों को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा सुविधा (फर्स्ट एड) देकर गुड सेमेरिटन बने।

 

एआरटीओ ने बताया कि इस दौरान उन्होंने हरिपुर चौराहे से सैंज क्वानू मार्ग पर 15 वाहनों के चालान भी विभिन्न अभियोगों में किये गये हैं साथ ही विगत दो दिन पूर्व सैंज के निकट हुए एक अज्ञात वाहन की दुर्घटना स्थल का सर्वे भी किया गया।

इस दौरान सहायक परिवहन निरीक्षक मौहम्मद मुरसलिन, प्रेमपाल, भवान सिंह सहित चालक बृजमोहन चंदेल उपस्थित थे

You may have missed

Share