
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की राजपुर पुलिस ने शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है गाड़ी मे बैठे अन्य तीन लोग वाहन की खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग कर रहे थे पुलिस को चालक द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों को वाहन की खिडकियों पर बैठाकर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने की सुचना मिली थी जिसके बाद राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कुठाल गेट के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान सभी अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 01-08-25 को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से थाना राजपुर पर सूचना दी कि कुठालगेट राजपुर रोड पर वाहन संख्या: डीएल-09-सीएपी-7287 के चालक द्वारा खतरनाक ढंग से गाडी चलाते हुए अपनी तथा आने जाने वाले अन्य लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। साथ ही कार में सवार युवक कार की खिडकियों से बाहर लटके हुए तथा शोर शराबा करते हुए हुडदंग मचा रहे हैं। सूचना पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कुठालगेट के पास ही कार को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि कार के चालक दिशांत पवार पुत्र श्री प्रेमपाल पवार निवासी मुनिरका साउथ वेस्ट दिल्ली द्वारा शराब के नशे में गाडी चलाई रही थी तथा कार में सवार अन्य युवक सन्नी पंवार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी शाहपुरजट दिल्ली, पंकज कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी जँहागीरपुर दिल्ली तथा अनिकेत पुत्र संजय निवासी मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर बॉर्डर दिल्ली द्वारा वाहन की खिड़की से शरीर बाहर निकालकर शहर मे हुड़दंग मचाया जा रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा कार चालक को मौके गिरफ्तार करते हुए वाहन को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया तथा वाहन की खिडकियों में बैठकर हुडदंग कर रहे अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण अभियुक्त:-*
01: दिशांत पवार पुत्र श्री प्रेमपाल पवार निवासी मुनिरका साउथ वेस्ट दिल्ली- चालक
02: सन्नी पंवार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी शाहपुरजट दिल्ली,
03: पंकज कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी जँहागीरपुर दिल्ली
04: अनिकेत पुत्र संजय निवासी मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर बॉर्डर दिल्ली
सीज किया गया वाहन: संख्या: डीएल-09-सीएपी-7287

More Stories
आज सुबह दिन मे ही मसूरी में छाया रात जैसा अंधेरा, तेज गर्जना के साथ झमाझम बरसी बारिश और गिरे ओले !
टिहरी पुलिस ने चंबा बाजार मे कपडे की दुकान मे लगी आग पर पाया काबू, पुलिस की तत्परता से आस पास की दुकानों आग लगने से बची !
NEET UG 2026 Exam: देशभर के 565 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आज, 22.79 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल,देहरादून मे बारिश के बीच 11 बजे सुबह से पहुंचने लगी उम्मीदवारो की भीड़ !