March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने लूट करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के पास से लूटी हुई ज्वेलरी और अवैध हथियार किये बरामद !

 

मुज़फ्फरनगर की थाना तितावी पुलिस (मय महिला पुलिस टीम) ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत लूट/छिनैती के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 शातिर लुटेरे अभियुक्तगण घायल अवस्था मे किये गिरफ्तार पुलिस को आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक कुण्डल, अवैध शस्त्र तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14.09.2025 को वादी द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वह मोटरसाईकिल पर अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे तभी बघरा सरकारी अस्पताल के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 बदमाशों नें उनकी पत्नी से कुण्डल लूट लिये तथा फरार हो गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 236/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना तितावी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के तहत दिनांक 24/25.09.2025 की रात्रि में थाना तितावी पुलिस मय मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम हाइवे पर भगत होटल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। कुछ समय पश्चात एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए जिन्हे दिखाई जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया । मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल अनियन्त्रित होकर गिर गयी तथा बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से लूटा गया एक कुण्डल, अवैध शस्त्र तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना तितावी पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* सावेज पुत्र इलयास निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फऱनगर।

*2.* आकिल पुत्र इरशाद निवासी ग्राम पसोण्डा थाना टीला मोड, गाजियाबाद।

 

*बरामदगी का विवरण-*

 01 सोने का कुण्डल (मु0अ0सं0 236/2025 धारा 304 बीएनएस थाना तितावी से सम्बन्धित)

 02 अवैध तमंचे 315 बोर

 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

 01 मोटरसाईकिल बिना नंबर (घटना में प्रयुक्त)

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0-236/2025 धारा 309(4), 317(2),109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम लोग अपने शौक व खर्चे पूरे करने के लिये लूट/छिनैती का कार्य करते हैं। हमने कुछ दिन पूर्व थानाक्षेत्र तितावी में एक मोटरसाईकिल सवार दंपति से कुण्डल लूट लिया था। आज हम पुनः कोई घटना करने की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 रोहित कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 दीपक तोमर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*3.* म0उ0नि0 सुश्री रेनू चौधरी मय मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम थाना तितावी, मुजफ्फऱनगर।

*4.* है0का0 309 महेश कुमार थाना तितावी, मुजफ्फऱनगर।

*5.* का0 2381 नवीन कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 2202 मोहित कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

 

Share