उत्तराखंड की राजधानी में चटख धूप खिलने से पारा चढ़ा, 25 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम…….
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले गर्मी ने परेशान किया। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। गढ़वाल मंडल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 25 सितंबर को प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती
मानसून के प्रदेश से विदा होने में हालांकि अभी एक सप्ताह बाकी है लेकिन वर्षा की गति धीमी हो गई है।
शनिवार को दून में सुबह से ही चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जिससे गर्मी ने बेहाल किया। केवल गढ़वाल मंडल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई है।
अगले तीन दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 सितंबर को प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है, इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीनडिग्री सेल्सियस अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
25 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। 25 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा और वर्षा होने की संभावना बनी है।


More Stories
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !
जब आईएएस अफसर खुद बने मिसाल,आज साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी,सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत !
16 मई से 17 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू