
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक टैक्सी चालक ने नशे की हालत में जोरदार टक्कर मारकर कैंट क्षेत्र की दीवार कोक्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में टवेरा टैक्सी का एक हिस्सा भी टूट गया। चालक टैक्सी छोड़कर फरार। पुलिस ने कहा कि जानकारी आई लेकिन दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई की बात चल रही है।
नैनीताल में तल्लीताल के कैंट में रविवार देर रात एक टवेरा टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि टवेरा टैक्सी संख्या यू.के.04 टी.ए.3786 का चालक नशे की हालत में था और टवेरा को तेज गति में ले जाते समय कैंटोनमेंट की दीवार से जा टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि उससे दीवार टूटकर दूर जा गिरी और गाड़ी में भी चालक की साइड बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। घटना लगभग 10:45 बजे की बताई जा रही है। ये भी जानकारी मिली है कि टैक्सी चालक हादसे के बाद अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच दीवार को ठीक कराने को लेकर बात चल रही है इसलिए शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी। गेठिया निवासी वाहन चालक जीवन की तरफ से बताया गया कि एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में वाहन दीवार से टकरा गया, जिसे सुधारने की बात चल रही है।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन