
एसएसपी देहरादून की सख्ती शराबियों पर पड़ रही है खुले मे गाडी मे बैठकर शराब पीने वालो की हवालात में खुमारी उतर रही है विगत 02 माह के दौरान ड्रंक एण्ड ड्राइव में 500 से अधिक लोगो को पुलिस ने हवालात की सैर कराई है साथ ही राजधानी पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव में 508 वाहन भी सीज किये है पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 2265 लोगो को थाने लाकर कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट में चालान कर 8,20,500/- रू0 का जुर्माना वसूलकर भविष्य मे इस तरह की हरकत ना करने की सख्त चेतावनी देकर विदा किया है इस तरह की कार्यवाही में थाना रायपुर अव्वल रहा है और खुले में शराब पीने वाले 1345 व्यक्तियों का चालान कर 4,87,250 रू0 का जुर्माना वसूल करने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी के वाहनो को किया सीज कर थाने मे दाखिल किया गया है आपको बता दे कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 02 माह में दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी। इस दौरान *खुले में शराब पीने वाले 2265 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 8,20,500/- रू0 का संयोजन शुल्क* वसूला गया। इसके अतिरिक्त *508 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार किया गया तथा सभी 508 वाहनों को सीज* किया गया। इस दौरान *थाना रायपुर द्वारा अन्य थानों की अपेक्षा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए खुले में शराब पीने वाले 1345 व्यक्तियों का चालान कर 4,87,250 रू0 का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 145 वाहनों को सीज* किया गया।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*