
*तेज हवाओं के चलते सड़क पर गिरा पेड़ बन रहा था यातायात में बाधा*
*जनता को परेशान देख खराब मौसम के बीच मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू यूनिट*
*वुडन कटर की मदद से सड़क से हटाया पेड़, आवाजाही कर रहे लोगों को मिली राहत*
*फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार*
दिनांक 30.03.2023 को सिटी कंट्रोल द्वारा लाडपुर चिड़ियापुर स्थित मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यातायात में व्यवधान उत्पन्न होने एवं राहगीरों के परेशान होने की सूचना पर फायर स्टेशन मायापुर से तत्काल एक रेस्क्यू यूनिट उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। यातायात बाधित होने के कारण सड़क पर जमा लोगों की भीड़ के बीच रेस्क्यू टीम ने मोर्चा सम्भालते हुए वुडन कटर मशीन की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क के किनारे किया तथा बाधित चल रहे यातायात को सुचारू किया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा