March 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की पथरी पुलिस ने आपरेशन लगाम के तहत सार्वजनिक ढाबो में बैठकर जाम छलकाने वाले 15 युवको के खिलाफ पुलिस एक्ट में की कार्यवाही!

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा रेंज स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देश पर थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/ सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 15 व्यक्तियों के विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 3750/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया तथा भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है।

Share