महिला सशक्तिकरण एवं बाल मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली पुरुस्कार सम्मान के लिए जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार,कहा महिलाओं के सतत विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार है परत्नशील
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि तीलू रौतेली पुरुस्कार जो कि राज्य सरकार हर वर्ष देती है उसकी समय सीमा बढ़ाते हुए अब 12 जुलाई कर दी गई है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रयत्नशील है ।आज महिलाओ की सुरक्षा का विषय हो या उनहे आत्मनिर्भर बनाए जाने का विषय, सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है।
आदेश में कहा गया है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड के अर्न्तगत राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2023-24 हेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।ऑनलाईन आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र एवं शर्तें – शासनादेश संख्या 1062 / XVII (4)/2022-155/2005 TC-1 दिनांक 12 जुलाई, 2022 शासनादेश संख्या 1063/XVII(4)/2022-155/2005 TC-1 दिनांक 12 जुलाई 2022 एवं – विभागीय पोर्टल www.wecduk.in पर उपलब्ध रहेंगी। सम्बन्धित पोर्टल का लिंक विभागीय वेबसाईट www.wecd.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है। पोर्टल के माध्यम से आवेदन दिनांक 29 न जून, 2024 प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ किये जाएंगे। ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 12 जुलाई, 2024 की सांय 5:00 बजे तक निर्धारित है। उक्त पुरस्कार से सम्बन्धित आवेदन ऑनलाईन ही मान्य होंगे, ऑफलाईन अथवा डाक के माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें । न उक्त विज्ञप्ति से सम्बन्धित कोई भी संशोधन / परिवर्तन की सूचना विभागीय वेबसाईड 5 www.wecd.uk.gov.in पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित जिला कार्यक्रम कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन करने सम्बन्धी किसी भी जानकारी हेतु आई०टी०सैल निदेशालय के दूरभाष नम्बर-8193991148 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!