उत्तराखंड में यहाँ आया सनसनीखेज मामला सामने, लॉज के कमरे से मिला महिला का सडा गला शव, डेढ़ महीना पुराना बताया जा रहा मामला…..
देहरादून : राजधानी में राजपुर थाना क्षेत्र के झाखन चौकी के अंतर्गत एक लॉज में 31 वर्षीय एक महिला का सड़ा गला शव मिला है, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शव तकरीबन एक से डेढ़ महीने पुराना है सूत्रों की माने तो बताया गया कि सब जिस रूम में यह महिला रुकी थी उसके बेड के नीचे शव को छुपा कर रखा गया था।
आज आस-पड़ोस के लोगों को ज ब्लॉक से तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत की जिसके बाद मौके पर पुलिस ने आकर कमरे को देखा जिसमें इस महिला की बॉडी मिली।
हालांकि सब इतना पुराना है कि देखने पर यह बताना बहुत मुश्किल है की हत्या किस तरह की गई होगी, हम इसे हत्या इसलिए बता रहे हैं क्योंकि जिस तरीके से प्रथम दृष्टया यह सारा मामला लग रहा है वह सिर्फ हत्या की और ही इशारा कर रहा है आपको बता दें कि जिस लॉज में महिला रुकी थी उसी में उसके साथ उनका उसका पति भी रुका था लेकिन महिला के पति का कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि दोनों वेस्ट बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी।
मौके पर एसओ राजपुर सीओ डालनवाला एसपी सिटी देहरादून वह फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर अपनी कार्यवाही की पुलिस लॉज मालिकों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे के लिए जुट गई है

More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय रंगा तिरंगे के रंग में, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम!
हिंदुस्तान के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एस0डी0इंटर कॉलेज में देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों ने भरा देश भक्ति का जोश,
राजधानी की सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस ने हर तरफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर हर चौक चौराहो पर दिखी पुलिस मुस्तैद, आम शहरीयों के लिए मित्र पर अपराधियों के लिए काल है उत्तराखंड पुलिस – एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल !