उत्तराखंड में सीएम धामी की इस महत्वपूर्ण मंशा को जल्द मूर्त रूप देगा शासन, चल रहा हैं मंथन….
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट गृह विभाग के जरिए बनाने का फैसला लिया है। अब इसके लिए जल्द कमेटी बनाने की उम्मीदें बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 24 मार्च को अपनी पहली कैबिनेट में उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को मंजूरी दी थी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर गंभीरता साफ दिखाई दें रही हैं ऐसे में माना जा रहा हैं जल्द इसको बनाने के लिए कमेटी का गठन कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने इसका ड्राफ्ट बनाने के लिए गृह विभाग को अधिकृत कर दिया है। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधाशु ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर गठित होने वाली कमेटी के लिए सात-आठ नाम गृह विभाग मुख्यमंत्री को जल्द भेज सकता है।
इसमें न्यायिक सेवा, पूर्व नौकरशाह के साथ ही समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का प्रतिनिधित्व शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद कमेटी इसका ड्राफ्ट तैयार करेगी, जिसे बनाने में वक्त लग सकता है। देश में उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जिसमें सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानून होगा। हालांकि, गोवा में यह कानून लागू है, लेकिन वहां यह व्यवस्था पहले से चली आ रही है।


More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय रंगा तिरंगे के रंग में, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम!
हिंदुस्तान के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एस0डी0इंटर कॉलेज में देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों ने भरा देश भक्ति का जोश,
राजधानी की सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस ने हर तरफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर हर चौक चौराहो पर दिखी पुलिस मुस्तैद, आम शहरीयों के लिए मित्र पर अपराधियों के लिए काल है उत्तराखंड पुलिस – एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल !