ऋषिकेश के एक शोरूम में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद एसएसपी देहरादून ने माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे जिसके चलते ऋषिकेश पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया हैं एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा उन्होंने साथ ही साथ माहौल खराब करने वालों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा है की कानून को हाथ में लेने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी प्राप्त सूचना के आधार पर
दिनांक: 02-03-25 को वादी श्री रंजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री गुरूचरण सिंह निवासी: 232 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उनके शोरूम में लूटपाट तथा तोड फोड करते हुए उनके तथा उनके स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौच करने तथा धार्मिक भावनाएं भडकाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अब तक विवेचना तथा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*आमजन से अपील है कि कृपया धैर्य बनाए रखे, किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी:- एसएसपी देहरादून*
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: धर्मवीर
02: राजा
03: राजू
निवासीगण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन