October 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून के ठाकुरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत मे तीन युवक घायल हो गये घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है जहाँ दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वही दूसरी बाइक पर सवार दो युवक, जो एक निजी कॉलेज के छात्र थे भी इस दुर्घटना मे घायल हुए। दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायलो को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजना जरूरी था लेकिन हादसे में घायल सड़क पर तड़पते रहे और मौके पर मौजूद लोगो सहित कुछ कदम दूर खड़ी परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर के कर्मचारी भी मदद करने के बजाय चुपदर्शक बने रहे जिसके बाद परिवहन विभाग की “राहवीर ” योजना पर सवाल खड़े हो गये है अब देखना यह है की क्या परिवहन विभाग मौके पर मौजूद इंटर सैप्टर पर मौजूद विभाग के कर्मचारियों के इस निंदनीय व्यवहार पर कोई ठोस कार्यवाही करता है या फिर मामला यू ही रफा दफा हो जाता है.!

Share